नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर संदेश देते हुए लोगों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ईद करुणा, उदारता और साथ मिलकर रहने की भावना का उत्सव है, जो हमारी साझा मानवता और विविधतापूर्ण समाज की सुंदरता को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.