हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 6 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे राजगीर (नालंदा) में पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ संवाद भी करेंगे। वहीं, गया जी में महिलाओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी दिल्ली से गया जी हवाई अड्डा पर उतरेंगे। वहां से सबसे पहले माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर (गया) जाएंगे। गहलौर में स्थित दशरथ मांझी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजगीर के कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। वहां पार्टी की ओर से संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों और छात्रों के साथ संवाद करने का भी कार्यक्रम है। राजगीर से लौटने के बाद राहुल गया जी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.