राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में करेंगे जनसभा
अल्मोड़ा, जून 3 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि राहुल गांधी पूर्वाह्न 11 बजे पंतनगर पहुंचेंगे। यहां से 11:20 बजे वह अल्मोड़ा के लिए हेली से रवाना होंगे। 11:30 बजे आर्मी मैदान में लैंडिंग के बाद जनसभा स्थल सिमकनी मैदान पहुंचेंगे। करीब एक घंटे की जनसभा के बाद राहुल गांधी 12:30 बजे आर्मी ग्राउंड से पौड़ी के लिए रवाना होंगे। बताया कि राहुल गांधी की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेंगे भूतपूर्व सैनिक: नेगी यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर चलाया जाएगा पोस्टकार्ड अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.