लखनऊ, मई 11 -- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्ट में पाठक ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अब समझ लेना चाहिए कि आप दोनों की मानसिकता ही नकारात्मक हो गई है। फिर चाहे मुद्दा राष्ट्रहित का ही क्यों न हो। यह भी पढ़ें- अखिलेश फैला रहे भ्रम; पीएम मोदी की जनता से बचत की अपील को BJP ने बताया दूरदर्शितानकारात्मक मानसिकता की आलोचना उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में राष्ट्र के प्रिय परिवारीजनों से कुछ समय के लिए सीमित संसाधनों का उपयोग करने की विनम्र अपील की तो नकारात्मक मानसिकता से ग्रसित आप दोनों नेताओं की राजनीतिक कुंठा, हताशा और निराशा बाहर आ गई। अनर्गल बयानबाजी शुरु कर दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.