पटना, मार्च 10 -- केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकतंत्र व संविधान विरोध विरासत में मिला है। वह मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ संकल्प के विरोध में बात रख रहे थे। कहा कि राहुल संविधान लेकर घूमते हैं और सुबह से शाम तक संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। कहा कि संसद चलाने में हर मिनट ढाई लाख, जबकि 9 करोड़ रोजाना खर्च होता है। विपक्ष के कारण 10 वर्षों में 3300 करोड़ का अपव्यय हुआ। पर विपक्ष को इससे मतलब नहीं है। वह सिर्फ आसन पर दबाव बनाना चाहता है। इसीलिए अध्यक्ष के खिलाफ संकल्प लाया है। विपक्ष का आधा समय हंगामा, नारेबाजी व शोरगुल में बीतता है। 17 वीं लोकसभा में 5568 शून्यकाल प्रस्ताव आए, जबकि 18 वीं में 1821। इसके पहले के कार्यकाल में भी देख लीजिए, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.