पटना, जुलाई 9 -- उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य के चार करोड़ से अधिक मतदाताओं ने चुनाव आयोग का सत्यापन फॉर्म भरकर इस अभियान का समर्थन किया है। वहीं, विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। बंद के आह्वान में शामिल होने पटना आए राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की समस्या से कोई मतलब नहीं। वे पॉलिटिकल पिकनिक मनाने आते रहते हैं। राज्य के विकास में उनका कोई योगदान नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने मतदाता सत्यापन अभियान के विरुद्ध विपक्ष के बंद को विफल बताया और कहा कि इसे बिहार की जनता का समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं और दूसरी ओर चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के कामकाज में बाधा डालते हैं। इसी चुनाव आयोग के तहत हुए लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की सीटें बढ़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.