अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। जिले के मसौधा ब्लॉक के जमूरतगंज में जन्मे राहुल गुप्त को अमेरिका में इंटरनेशनल गोल्ड स्टीवी अवॉर्ड फॉर एआई ट्रांसफॉर्मेशन इनोवेटर- 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक सम्मान में गिना जाता है। इनका नाम 160 सदस्यीय चयन समिति ने अवॉर्ड के लिए चुना। राहुल ने आदर्श इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की है। जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने एकेटीयू लखनऊ और बिट्स पिलानी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। ये वर्तमान में अमेरिका के अटलांटा जॉर्जिया से शहर में रहते हैं और अमेरिकी कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में हैं। इनके सम्मानित होने पर पिता लालजी गुप्त, गुंजन, दीपिका रंजन, सलोनी, रोहित गुप्त व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.