प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। कांग्रेस नेता किशोर वार्ष्णेय ने टीवी एंकर अशोक श्रीवास्तव की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की निंदा की है। वार्ष्णेय ने गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा दूरदर्शन निदेशक को पत्र भेजकर अशोक श्रीवास्तव को हटाने की मांग की। वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा शासन में किसी भी संवैधानिक संस्था की गरिमा नहीं बची। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को टपोरी कहने पर कंगना की सफाई, पाक में 'अननोन गनमैन' का ऐक्शन; टॉप-5 न्यूज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...