वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश ( एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में सोमवार को अमेरिका यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी की ओर से सिखों को लेकर दिए गए बयान के मामले में रिवीजन अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अवर कोर्ट से संबंधित पत्रावली तलब की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 15 अप्रैल को होगी। पिछले दिनों अपना पक्ष रखने के लिए सांसद राहुल गांधी को नोटिस भेजी गई है। 17 अक्तटूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ/एमपी-एमएलए की कोर्ट ने वादी की अर्जी खारिज कर दी थी। प्रकरण के अनुसार सितंबर में राहुल गांधी ने अमेरिका में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि भारत में सिक्खों के लिए माहौल अच्छा नहीं है। क्या एक सिक्ख के रूप में पगड़ी बांधने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिलेगी। इस बयान को तिलमापुर सारना...