राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दिया सेवा-संकल्प का संदेश
हल्द्वानी, जून 19 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी और जिला युवक कांग्रेस कमेटी ने राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर सेवा, संवेदना और समर्पण का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। जिला महासचिव मलय बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया वहीं युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने उन्हें युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक बताते हुए कहा कि राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.