गुवाहाटी, अक्टूबर 12 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने सोमवार को कहा कि अगर केरलम, कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारें इस्तीफा दे देती हैं, तो वह मतपत्रों के जरिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि इन राज्यों में भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में कथित तौर पर 'वोट चोरी' के जरिए सरकारें बनी थीं। शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के अभियान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, ''अगर राहुल गांधी और कांग्रेस अपनी सरकारों के इस्तीफे के लिए तैयार हैं, तो मैं मतपत्रों के जरिए चुनाव लड़ने को तैयार हूं। केरलम, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों को इस्तीफा दे देना चाहिए, ...