पटना, फरवरी 14 -- स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने संसद की घटना की कड़ी निंदा की है। कहा कि राहुल गांधी की पूरी राजनीति अराजक व नकारात्मक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से आहत होकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। पांडेय ने कहा है कि राहुल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का संसद में जो उत्तेजना भरा आचरण रहा है, उससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी स्वयं लोकतांत्रिक प्रक्रिया, शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संसद की नियमावली को नहीं मानते हैं। देश में अविश्वास व अराजकता पैदा करना उनका मकसद है। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह का अपमानजनक और शर्मनाक व्यवहार आज तक नहीं देखा गया है। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का संसदीय आचरण अराजकता का प्रतीक है। बजट सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी जार्ज सोरेस के टूलकिट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.