बहराइच, जुलाई 22 -- बहराइच, संवाददाता। मंगलवार की रात राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को जुलूस निकालकर ज्ञापन देने जाते समय कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने उन्हें रोक लिया गया। इस पर पुलिस और कांग्रेसियों से झड़प भी हुई। काफी देर तक पीपल चौराहे पर हंगामा होता रहा। पुतला दहन भी किया है। वहीं कांग्रेस के जिला पार्टी अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता मंगलवार की रात से ही नजरबंद रहे। रात में ही उनके घरों पर पुलिस डट गई और बाहर नहीं निकलने दिया। उधर मंगलवार की देर रात सपाइयों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन करके नारेबाजी की। पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। दरअसल जिला कांग्रेस कमेटीने बुधवार को केंद्र सरकार के विरोध में एकदिवसीय विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम करने के लिए कलेक्ट्रेट पर करने को निक...