पटना, मार्च 14 -- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से 20 अन्य सांसदों के साथ जिस तरह से विरोध के नाम पर संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाया गया वह न केवल सदन का अपमान है बल्कि संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन भी है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने 12 मार्च 2026 को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया। प्रकाश ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं राहुल गांधी देश में इस तरह का कार्य कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा। राहुल गांधी के उस आचरण से देश स्तब्ध है। बाबा साहेब आंबेडकर को मानने वाले लोग पीड़ित और व्यथित हैं कि आखिर उन्हें कौन सी मजबूरी थी कि संसद के मकर द्वार को पिकनिक स्पॉट बनाये। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.