वरीय संवाददाता, मार्च 24 -- पटना पुलिस ने कपड़ा धुलाई की एक प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के आरोपी राहुल कालरा को पत्नी रुचिका कालरा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित होटल से पकड़ा गया है। उनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में दो केस दर्ज हैं। दोनों पर बिहार सहित अन्य राज्यों के दर्जनों लोगों से ठगी के आरोप हैं। दोनों विदेश भागने की फिराक में थे। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पाटलिपुत्र कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में रहने वाले राहुल कालरा लोगों को कपड़ा धुलाई की नामी कंपनी की फ्रेंचाइजी का झांसा देता था। उसके झांसे में आकर कई कारोबारियों ने उनको करोड़ों रुपये दे दिए। ठगी के काम में राहुल कालरा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.