राहुल अध्यक्ष और विजय बने महामंत्री
बागेश्वर, जून 10 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोषागार कर्मचारी संगठन जिला इकाई की यहां आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। लेखाकार व चुनाव अधिकारी प्रेमा धपोला की देखरेख में चुनाव प्र्रक्रिया संपन्न हुई। संगठन के लिए राहुल सिंह अध्यक्ष, रमेश बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय देऊपा महामंत्री, लोकेश प्रसाद कोषाध्यक्ष, उर्मिला तिवारी महिला उपाध्यक्ष, मोहसिन अख्तर सह सचिव तथा कमल सनवाल संप्रेक्षक एवं मीडिया प्रभारी चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि संगठन के माध्मय से ही अपनी लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.