संवाददाता, जुलाई 5 -- हरदोई शहर के गांधी भवन में संत सम्मेलन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मथुरा में कार सेवकों को बुलाने की बात केवल अयोध्या प्रकरण को भड़काने का प्रयास है। समाज को ऐसे मामलों में संयम, विवेक और आपसी सौहार्द बनाए रखना चाहिए। किसी भी उकसावे में नहीं आना चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उनका समर्थन किसी भी राजनीतिक दल को स्वतः नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और दूसरी पार्टियां पहले ही हमारे द्वारा रिजेक्टेड हैं। हमने सबको रिजेक्ट करके भाजपा को अपनाया था और अब भाजपा को हम रिजेक्ट कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि जिन्हें पहले ठुकराया उन्हें फिर अपना लेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को उनका समर्थन केवल तब मिलेगा, जब वह अपने आचरण और विचारों में अपेक्षित ब...