राहुल-अखिलेश का पुतला फूंक जताया विरोध
देवरिया, मई 4 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शिव कुमारी देवी के नेतृत्व में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारा लगाते हुए कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर पहुंचे।नगर अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने दोनों विरोधी दल के नेताओं का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, अध्यक्ष पति सतीश वर्मा, महिला मोर्चा से नीतू, सरिता, प्रियंका, उर्मिला, कौशल्या, राजेश जायसवाल, अटल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.