नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब प्रभारी और पार्टी महासचिव सचिन पायलट ने मंगलवार को राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद पायलट ने एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर पंजाब की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सामूहिक प्रयास, मजबूत संगठन और हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के साथ कांग्रेस पंजाब की सत्ता में वापसी करेगी। यह भी पढ़ें- प...