आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र से कलक्ट्रेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट चौराहे पर नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का पुतला फूंका। महिलाओं ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी को महिला विरोध बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर, वंदना सिंह, मंजू सरोज, सीता चौहान, बबीता जसरासरिया, विभा बरनवाल, अनीता पटेल, मिथिलेश पांडेय, सुमन सिंह, सुमन सिंह राजपूत, विभा सिंह, रानी चौरसिया, निधि राय, कामिनी सिंह, संगीता चौहान, जयंती राजभर, रागिनी बरनवाल आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- विपक्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.