राही पर्यटक आवास में ठहरने पर 25 प्रतिशत की छूट
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। पर्यटन विभाग की ओर से संचालित राही पर्यटक आवासों में पर्यटकों को 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह फैसला घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है। जनपद में दो राही पर्यटक आवास हैं। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पर्यटकों के ठहरने के लिए विभाग के दो राही पर्यटक आवास हैं। बोट क्लब के पाल स्थित त्रिवेणी दर्शन व सिविल लाइंस स्थित राही इलावर्त होटल (टूरिस्ट बंगलों ) है। इसमें पर्यटकों को ठहरने पर 25 प्रतिशत की छूट देने की योजना है। इसी माह से यह प्रभावी होगा। योजना के माध्यम से पर्यटकों का विदेश यात्रा कम करने का प्लान है। पर्यटक विदेश जाने के बजाय उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटन महानिदेशक को निर्देश दिए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.