अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गीतकार डॉ. अवनीश राही का म्यूज़िक एल्बम "जहां पे बुद्ध जनमें हैं" मुम्बई की प्रतिष्ठित कंपनी साई रिकॉर्ड्स एन इंटरटेनमेंट द्वारा जारी किया गया। मुम्बई के रिदिम स्टुडियो में तैयार इस एल्बम को स्वर दामोदर राव ने दिया है, जबकि संगीत संयोजन सोनू राव द्वारा किया गया है। एल्बम के गीत डॉ. अवनीश राही द्वारा लिखे गए हैं, जिनमें तथागत बुद्ध के जीवन-दर्शन, करुणा, शांति और मानवता के सार्वभौमिक संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। संगीत प्रेमियों और बुद्ध विचारधारा से जुड़े लोगों में इस एल्बम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- विद्यालय में मनाया बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बोधगया में तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह शुरू, आज आयेंगे मुख्यमंत्री य...