गाजीपुर, फरवरी 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला सुरक्षा समिति की बैठक डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने हिट एण्ड रन केस के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए कहा। अधिकारियों को राहवीर योजना के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन पूर्णत प्रतिबन्धित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग कार्यशाला लगाकर इससे प्रभावित व्यक्ति का परिवहन विभाग में आवेदन करें। वर्तमान में हिट एण्ड रन का कोई प्रकरण लम्बित नहीं है। यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद में घटित हुई दुर्घटना को माह वार एवं वर्ष वार प्रस्तुत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात व सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) को निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.