राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए थानों व चौराहों पर लगाए होर्डिंग
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व राहवीर (गुड सेमेरिटन) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में सार्वजनिक स्थल, चौराहों व थानों पर जागरूकता संबंधी होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने व घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के संबंध में राहवीर योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों सारसौल, रसलगंज, तहसील तिराहा, कंपनीबाग, मदार गेट, हाथरस अड्डा, सासनीगेट आदि पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें हेलमेट, सीट बेल्ट धारण कर वाहन चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पड़ाव दुबे' चौराहा शहर का सबसे 'क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.