चतरा, फरवरी 16 -- टंडवा निज प्रतिनिधि टंडवा थाना के राहम गांव में महेंद्र राणा के कारपेंटर के गोदाम में ताला तोड़ कर चोरी करते एक आरोपी 19 वर्षीय रौनक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया कि रविवार की रात 3-4 बदमाश उसके गोदाम में घुसकर तार समेत अन्य सामान चोरी कर भागने के प्रयास में थे। इसी दौरान किसी को शक हुआ तो शोर मचाया। बताया गया कि परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर राहम के ही आरोपी रौनक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया उसके पास से चोरी के तार समेत अन्य सामान बरामद किये गये। जबकि अन्य भागने में सफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.