राहत... कैपेसिटर बचाएगा नलकूपों की मोटर
फतेहपुर, जून 7 -- फतेहपुर। बिजली के वोल्टेज में लगातार होने वाले उतार-चढ़ाव से निजी नलकूपों की मोटरें खराब होने की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान कैपेसिटर लगाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। मोटर की क्षमता के अनुरूप कैपेसिटर लगाने से न केवल मोटर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, बल्कि वोल्टेज संबंधी परेशानियों से भी बचाव संभव है। इससे ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों पर पड़ने वाला अतिरिक्त लोड भी कम होगा। सिंचाई के लिए बड़ी संख्या में किसान निजी नलकूपों का उपयोग करते हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण वोल्टेज में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसका सीधा असर नलकूपों की मोटरों पर पड़ता है। नतीजतन, मोटर जलने या खराब होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.