नोएडा, अप्रैल 21 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईआईटी रुड़की में राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में बीटेक तीसरे वर्ष के राहत शुजा, एमएससी पहले वर्ष की खुशी कुमारी ने यह जीत अपने नाम दर्ज की। प्रबंधन ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों की विशेषज्ञता एआई और मशीन लर्निंग में है। उन्होंने दोनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...