भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता बाढ़ प्रभावित शहरी क्षेत्र के विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं। बीएन कॉलेज भागलपुर में शंकरपुर बिंद टोली के दो सौ से अधिक परिवार मवेशियों के साथ रह रहे हैं। घर बाढ़ के पानी में डूब चुका है। राहत शिविर में रह रहे लोगों को घर के सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। रोज नाव से घर जाकर वहां रह रहे परिजनों का हाल पूछ रहे हैं। चोरी होने का डर बना हुआ है। बाढ़ पीड़ितों की शिकायत है कि शिविर में मवेशियों के चारा और पानी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है।राहत यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़ 03- छह लाख आबादी बाढ़ की चपेट में, राहत के लिए मैदान में 102 नावें शिविर में रह रहे धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में दो चापाकल है। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। मवेशियों को प...