राहत शिविर में दें पौष्टिक भोजन : डीएम
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को वरुणा किनारे बने बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सरैया के कैंपस में टेंट लगवाने, शौचालयों की संख्या बढ़ाने और पार्षद की मांग पर पर्याप्त नावों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित न होने पाए, इसलिए यहां तैनात अध्यापक समय से आकर बच्चों को पढ़ाएं। राजस्व विभाग, चिकित्सा, पशुपालन विभागों के अलावा नगर निगम के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन के जरिए लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और वहां आए लोगों से व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.