भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कुल छह राहत शिविर लगाए गए हैं। जिसमें सीटीएस ग्राउंड, महाशय ड्योढ़ी, टिल्हा कोठी, बाल निकेतन, टीएनबी कॉलेजिएट् और पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं। नगर आयुक्त की ओर से निगम क्षेत्र में मौजूद सभी राहत शिविरों में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कचरा उठाव से लेकर परिसर में झाड़ू लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराने को भी कहा गया है। इधर जलकल शाखा को इन सभी राहत शिविरों में वाटर टैंकर लगाने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नगर निगम के बाढ़ प्रभावित पांच वार्डों में सामुदायिक किचन शुरू, पीड़ितों को राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...