गाजीपुर, जनवरी 3 -- जंगीपुर। बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना के तहत बिजली बिल में छूट का लाभ उठाते हुए अपने बकाया बिल जमा किए। नगर के अरशदपुर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए शिकायतों और बिलों की जांच की और उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली छूट की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और बकाया राजस्व की वसूली को बढ़ावा देना है। योजना के समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक लोगों ने इसका लाभ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...