प्रयागराज, अगस्त 18 -- जिले में भारी बारिश के बाद खड़ी हुई बाढ़ की समस्या से निटपने के लिए डीएम ने टीम-32 तैनात कर दी है। 32 अफसरों की यह टीम अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी देखकर प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित करेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार आला अफसरों को जानकारी देकर राहत व बचाव कार्य को तेज किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से जारी पत्र में सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसीएम, महाप्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण व शहरी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, जिला मलेरिया अधिकारी, अभिहित अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल, औषधि निरीक्षक, अधिशासी अभियंता बाढ़ प्रखंड, प्रभारी निरीक्षक जल पुलिस, अपर नगर आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त यातायात,...