किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज। जिले के टेढ़ागांछ प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित पंचायत भवन, फुलवरिया में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु एक वृहद मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया। उक्त संयुक्त अभ्यास 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी पैकटोला की आर.आर.टी. टीम एवं एस.डी.आर.एफ. किशनगंज के बल कर्मियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शाह, डी.सी. (क्षेत्रक मुख्यालय रानीडांगा) द्वारा की गई। मौके पर श्री बलदेव सिंह (सहायक कमांडेंट, ई० समवाय माफी टोला) एवं श्री विनय कुमार मिश्रा (सहायक कमांडेंट/कंपनी कमांडर, 12वीं वाहिनी एसएसबी) भी उपस्थित रहे तथा जवानों का मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.