गिरडीह, जून 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लू ने बुधवार को भी जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा। तेज धूप और उमस के चलते लोग पूरे दिन घर में दुबके रहे। शहर हो या देहात, सभी जगह भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती गई। झुलसा देनेवाली धूप के कारण ज्यादातर लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एसी, कूलर और पंखा भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रही है। सुबह 10 बजे से सड़कें सूनी दिखाई देने लगती है। यह भी पढ़ें- तापमान गिरने पर भी तपिश से नहीं मिली राहत संध्या चार बजे तक यही स्थिति बनी रहती है। दूसरी ओर शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सत्तू और गन्ने के जूस को पीकर लोग राहत महसूस कर रहे हैं। लोग आसमा...