फतेहपुर, जुलाई 24 -- विजयीपुर। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव महावतपुर असहट में शुक्रवार को राहत चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं लेकिन चौपाल से कई विभागों के अफसरों के नदारत होने पर उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मौजूद अधिकारियों से बाढ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। महावतपुर असहट में जिला आपदा प्रबंधन द्वारा राहत चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें लोक निर्माण विभाग सहित बिजली विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी न देखकर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगने के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रभावित गांव के ग्रामीणों को हर संभव मदद दी जाएगी। अपील करते हुए क...