राहत चौपाल में ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण
औरैया, जून 25 -- संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनहानि और पशुहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से गुरुवार को तहसील अजीतमल के ग्राम जुहीखा में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर रूपेश कुमार एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय बताए। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया। यह भी पढ़ें- गोरखा रिक्रूटिंग डिपो ने जाना बाढ़ नियंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.