राहत कोष से मिलेगी धनराशि
चम्पावत, जुलाई 14 -- योगेश जोशी,चम्पावत। वन्य जीव हमले में गंभीर रूप से घायलों का उपचार सीएम राहत कोष से किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की निर्धारित सीमा पांच लाख रुपये से अधिक खर्च आने पर भी सरकार मदद करेगी। बताया कि अतिरिक्त धनराशि का भुगतान बिलों के सत्यापन के बाद सीएम राहत कोष से किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर सीएमओ के सत्यापन और डीएम की संस्तुति पर इलाज के देयकों का भुगतान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.