राहत के बजाए लगातार बढ़ रहीं ईंधन की कीमतें: खरगे
नई दिल्ली, मई 23 -- ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार किस्तों में जनता को लूट रही है। शनिवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि सरकार में नेतृत्व का संकट है। दूसरे देश लोगों को राहत देने में जुटे हैं। वहीं केंद्र सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है। मल्लिकार्जुन खरगे ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमत 100 के पार हो गई है। केंद्र सरकार जनता का मेहनत से कमाया पैसा ईंधन की कीमतें बढ़ाकर वूसल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोज पेट्रोल-डीजल पर एक हजार करोड़ का कर लगा रही है। उन्होंने कहा कि जब संकट था तब भाजपा नेतृत्व चुनावों में व्यस्त था। चुनाव बाद सिर्फ आठ दिन में ईंधन की कीमतें तीन बार बढ़ चुकी है। जंग शुरू हुई तो सरकार बताती रही कि सबकुछ ठीक है लेकिन अब धोखा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.