उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक अपनी चाल बदल ली। सुबह की चिलचिलाती धूप और उमस ने दोपहर होते-होते आंधी और बारिश का रूप ले लिया। जहां एक ओर शहरवासियों को भीषण गर्मी से निजात मिली, वहीं खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बेमौसम की इस मार ने अन्नदाता की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दोपहर में बदला मिजाज, सुहावना हुआ मौसमशुक्रवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग उमस से बेहाल थे। लेकिन, दोपहर 12 बजे के बाद अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को सराबोर कर दिया। सफीपुर, आसीवन और माखी थाना क्षेत्रों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय...