राहत की फुहार के बीच अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में फिर हीटवेव का खतरा
नई दिल्ली, मई 16 -- राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हीटवेव से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को 6 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 18 मई से गर्मी के फिर तेज होने और पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है। राज्य के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इस गिरावट के कारण कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में राहत भरा रहा।जयपुर में अंधड़ से हादसा, महिला की मौत राजधानी जयपुर में गुरुवार शाम आए तेज अंधड़ ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। शिवदासपुरा थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.