उन्नाव, जनवरी 11 -- उन्नाव। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार तक कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे नगरवासियों को रविवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी और खिली धूप से काफी राहत मिली। रविवार भोर कोहरे का आंशिक प्रभाव देखा गया, मगर धूप निकलते ही कोहरा छंट गया। इसके बाद खिली धूप ने पिछले कई दिनों से चली आ रही ठिठुरन से लोगों को राहत दी। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की गति और दिशा में हुए परिवर्तन की वजह से जिले में सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे के घनत्व में कमी आएगी व तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर सोमवार शाम से फिर तापमान में कमी आ सकती है यानी ठंड का असर फिर शुरू हो जाएगा। ठंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.