नई दिल्ली, मई 27 -- पिछले कुछ सालों में Artificial Intelligence यानी AI ने टेक्नोलॉजी की दुनिया पूरी तरह बदल दी है। ChatGPT जैसे AI टूल्स के आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठने लगा कि क्या भविष्य में इंसानों की नौकरियां मशीनें छीन लेंगी? कई लोगों को डर था कि ऑफिस, कंटेंट, कस्टमर सपोर्ट, कोडिंग और डेटा एंट्री जैसी नौकरियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। लेकिन अब OpenAI के CEO Sam Altman ने इस डर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ChatGPT ने अभी तक उतनी नौकरियां खत्म नहीं की हैं, जितना लोग सोच रहे थे। उनके मुताबिक AI ने कई जगह काम करने का तरीका जरूर बदला है, लेकिन इंसानों की जरूरत अभी भी बनी हुई है। Sam Altman का कहना है कि AI लोगों की जगह लेने के बजाय उनके काम को आसान और तेज बना रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि आने वाले समय में...