कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता गर्मी की दस्तक के साथ ही झुमरी तिलैया नगर परिषद ने शहरवासियों को बड़ी राहत देने की पहल की है। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षधर ने साफ किया है कि अब नगर परिषद क्षेत्र के हर परिवार को पांच हजार लीटर तक पानी मुफ्त मिलेगा। इससे अधिक पानी की खपत होने पर ही उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में अध्यक्ष हर्षधर ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर लंबे समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। कई जगहों पर पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होने के बावजूद उपभोक्ताओं से पूरा टैक्स लिया जाता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब लोगों को राहत मिलेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में पानी के कनेक्शन पर मीटर ...