अमरोहा, जुलाई 1 -- भीषण उमस और गर्मी से बेहाल आम जनता के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। इस मानसूनी हलचल के चलते जल्द ही तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को इस जानलेवा गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। तीखी धूप और भीषण उमस ने छुड़ाए पसीने मौसम के बदले मिजाज और आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच मंगलवार को भीषण उमस ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। यह भी पढ़ें- राहत की उम्मीद, जल्द बरसेंगे बादल, गिरेगा पारागर्मी और उमस की समस्या सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया था, जिससे लोगों को लगा कि शायद गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़...