कानपुर, मई 20 -- कानपुर। सभापति, दैवीय आपदा प्रबन्धन जांच समिति, विधान परिषद् उत्तर प्रदेश, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल गुरुवार को शहर आ रहे हैं। वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्किट हाउस सभागार में मध्याह्न 12 बजे आपदा राहत से संबंधित मामलों, विशेष रूप से सीवर में हुई मौतों एवं राहत कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई एवं राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...