लखनऊ, सितम्बर 30 -- -जिन जिलों के पास आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं, वे तत्काल बजट की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजें - गोयल -जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने कहा है कि राहत कार्यों के लिए बजट की कहीं कोई कमीं नहीं है। जिन जिलों के पास आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं है, वे तत्काल बजट की मांग का पत्र शासन को भेजें, ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ संचालित किए जाएं।

फसल क्षति का निस्तारण और मुआवजा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।...