राहत : सदर अस्पताल में पहुंची एआरवी की नई खेप
धनबाद, जून 7 -- सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की नई खेप पहुंच गई है। इससे डॉग बाइट के शिकार मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल में वैक्सीन की आपूर्ति शुरू होते ही मरीजों को नि:शुल्क टीका लगाया जाने लगा है। बता दें कि बुधवार को अस्पताल में एआरवी का स्टॉक समाप्त हो गया था। इस कारण कुत्ते के काटने के शिकार कई मरीजों को बिना टीका लिए वापस लौटना पड़ा था। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से कुछ मरीजों ने मजबूरी में बाहर की मेडिकल दुकानों से करीब 400 रुपये खर्च कर एआरवी खरीदी और अस्पताल में लगवाई। अब वैक्सीन की नई खेप पहुंचने से अस्पताल में यह लगना शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.