मेरठ, अप्रैल 13 -- मवाना नगर और आसपास क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मवाना थाने के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया निर्माण के बाद देर रात एप्रोच रोड बनाई गई और सोमवार सुबह सात बजे से हाइवे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। सोमवार सुबह से हाईवे पर वाहन दौड़ने लगे। लोगों ने रास्ता खुलने से राहत महसूस की है। थाने के सामने पुलिया निर्माण के चलते 16 मार्च से मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे को पूरी तरह से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से 16 मार्च की सुबह नौ बजे से पुलिया को तोड़ने व नाले के पानी की निकासी को डाइवर्ट कर ह्यूम पाइप लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- अम्बेडकर पार्क के पास आज वाहनों का रास्ता बदला रहेगा दैनिक यात्रियों ने कहा कि उन्हें मेरठ जाने और वहां से वापस आने में भारी परेशानी उठानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.