राहत : भोजपुर में बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिले, दो दिनों में एक फीसदी पहुंची रोपनी
आरा, जुलाई 11 -- -जिले भर में दो दिनों में औसत 39 एमएम दर्ज की गई बारिश, विभाग में खुशी -खेतों की तैयारी में जुटे किसान, आएगी तेजी, नहर में पानी पहुंचा -1. 21 लाख हेक्टेयर में रोपनी का लक्ष्य किया गया निर्धारित आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रोहिणी नक्षत्र में डाले गए बिचड़े की रोपनी शुरू हो गई है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जिले में धान की रोपनी शनिवार को एक फीसदी पहुंच गई। जिलेभर में दो दिनों में औसत 39 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश को लेकर विभाग में भी खुशी देखी गई। जिले के किसान अपने-अपने खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। अनुकूल मौसम को देखते हुए किसान ट्रैक्टर और कुदाल लेकर खेतों में उतर गए हैं। अच्छी बारिश के कारण अब नहर में भी पानी पहुंच गया है। जल्द ही शाखा नहरों में पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.