बागपत, अप्रैल 3 -- ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बजट के अभाव में उनकी जरूरी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं रुकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे जांच की सुविधा फिर से सुचारू हो सकेगी। पिछले करीब छह माह से बजट की कमी के कारण ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भुगतान न हो पाने के चलते जांच ठप सी पड़ गई थी, जिससे गर्भवतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई महिलाओं को या तो महंगी जांच निजी स्तर पर करानी पड़ रही थी या फिर जांच टालनी पड़ रही थी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे थे। अब स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या का समाधान नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.